कुरकुरी कोथिंबीर वड़ी बनाने की आसान विधि | Crispy Kothimbir Vadi Recipe in Hindi
जिस भी मौसम में बाजार में ताज़ा और हरा धनिया बहुत मिलता है। ऐसे में महाराष्ट्र की मशहूर 'कोथिंबीर वड़ी' (Kothimbir Vadi) बनाना तो बनता है। यह ऊपर से एकदम कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है, जो चाय के साथ नाश्ते में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
आज के इस ब्लॉग में, मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ एकदम परफेक्ट और क्रिस्पी कोथिंबीर वड़ी बनाने का सही तरीका।
जरूरी सामग्री (Ingredients):
- हरा धनिया: 2 कप (बारीक कटा हुआ)
- बेसन: 1.5 कप
- चावल का आटा: 1/4 कप (कुरकुरेपन के लिए)
- अदरक-मिर्च का पेस्ट: 1 चम्मच
- सफेद तिल: 1 बड़ा चम्मच
- मसाले: हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक (स्वादानुसार), और थोड़ा सा हींग
- तेल: तलने के लिए
बनाने की विधि (Method):
मिक्सचर तैयार करें: एक बड़े बर्तन में कटे हुए धनिये के साथ बेसन, चावल का आटा, अदरक-मिर्च का पेस्ट, तिल और सारे सूखे मसाले मिला लें।
डो (Dough) बनाएं: थोडा-थोड़ा पानी डालकर एक सख्त आटा गूंथ लें। (ध्यान रखें, धनिया पानी छोड़ता है, इसलिए पानी कम ही डालें)।
स्टीम करें: तैयार आटे के रोल बना लें और इन्हें स्टीमर में 15-20 मिनट के लिए भाप में पकाएं।
कटिंग: जब रोल पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तो इनके गोल टुकड़े (वड़ी) काट लें।
फ्राई करें: अब इन वड़ियों को गरम तेल में मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
लीजिये, आपकी गरमा-गरम क्रिस्पी कोथिंबीर वड़ी तैयार है! इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
कैसे बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल कोथिंबीर वड़ी। Hara Dhaniya Vadi | डिटेल्स में देखना चाहते हैं तो वीडियो नीचे दिया गया है, यहाँ से देख सकते हैं
#KothimbirVadi #HealthySnacks #TeaTimeSnacks #IndianRecipes #SavitaShekhawat #CorianderFritters #QuickRecipes

Comments
Post a Comment