गाजर का हलवा - गाजर पुडिंग - आसान विधि
गाजर का हलवा भारतीय घरों में प्रसिद्ध पकवान है। गाजर सर्दियों के मौसम में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती है। सर्दियों का मौसम त्योहारों और अवसरों का मौसम है। तो, क्यों ना इस मौसम का आनंद स्वास्थ्यवर्धक गाजर के हलवे के साथ लिया जाये ।
गाजर का हलवा बनाने के लिए लगाने वाली सामग्री
- गाजर- 500 ग्राम - धोकर कसी हुई
- चीनी- 150 ग्राम।
- दूध- 500 ग्राम फुल क्रीम या मलाई है तो क्या कहने..
- देसी घी - 1 चम्मच।
- किशमिश- एक मुट्ठी
- बादाम- एक मुट्ठी
विधि - गाजर का हलवा कैसे बनायें
- कड़ाही को गर्म करें और कड़ाही में कसा हुआ गाजर और दूध या मलाई डालें |
- गाजर में उबाल आने लगेगा और वो कड़ाही में जूस छोड़ने लगेंगी।
- अब दूध व जूस के सूखने तक पकाएं एवं जब दूध व जूस सुख जाये तब कड़ाही में चीनी व घी मिलाये एवं लगातार चलते हुए गाढ़ा होने तक पकायें।
- उसके बाद बादाम व किशमिश आधे-आधे मात्रा में मिलाएं एवं मिक्स कर दें | एक से डेढ़ मिनट के लिए पकायें और आंच बंद कर दें| आपका गाजर का हलवा तैयार है|
- किसी सर्विंग बर्तन में निकाले व बचे हुए बादाम व किशमिश से सजाएँ | इस स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक हलवे को आप अपने स्वाद और पसंद के अनुसार ठंड या गर्म खा सकते हैं।
आप इसे बनाने जा रहे हैं तो कमेंट में जरूर बताये आपको ये रेसिपी कैसे लगी?
इस रेसिपी का डिटेल्ड पूरा वीडियो देखना चाहते हैं तो, यहाँ नीचे दिया गया है -

Comments
Post a Comment