क्या आप भी शाम की चाय के साथ कुछ झटपट और बहुत ज्यादा कुरकुरा खाना चाहते हैं? अक्सर हम बेसन के पकौड़े तो बनाते ही हैं, लेकिन आज मैं आपके लिए लाई हूँ सूजी के पकौड़े (Rava Pakora) की एक ऐसी रेसिपी जो बेसन के पकौड़ों से कहीं ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको पहले से कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती। घर में मौजूद कुछ ही चीजों से ये मिनटों में तैयार हो जाते हैं।
जरूरी सामग्री (Ingredients):
- सूजी (Rava/Sooji): 1 कप (बारीक या मोटी कोई भी)
- दही: 1/2 कप (हल्का खट्टा हो तो और भी अच्छा)
- सब्जियां: बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, और हरा धनिया।
- मसाले: जीरा, कुटी हुई काली मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स, और स्वादानुसार नमक।
- अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच (स्वाद के लिए)।
- पानी: आवश्यकतानुसार।
- तेल: तलने के लिए।
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1. बैटर तैयार करें: एक मिक्सिंग बाउल में सूजी, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट और मसालों को अच्छी तरह मिला लें।
2. सब्जियां मिलाएं: अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
3. रेस्ट दें: इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें और 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।
4. फ्राई करें: एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब हाथों या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे पकौड़े तेल में डालें।
5. गोल्डन ब्राउन: मध्यम आंच पर पकौड़ों को अलट-पलट कर तब तक तलें जब तक कि ये बाहर से एकदम गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं।
लीजिये, तैयार हैं आपके सुपर टेस्टी सूजी के पकौड़े! इन्हें आप पुदीने की चटनी या टोमेटो केचप के साथ सर्व करें।
इस रेसिपी का और ज्यादा डिटेल्स देखना है तो नीचे दिए गए वीडियो में आप जान सकते हैं
#CrispySnacks #RavaRecipe #InstantBreakfast #TeaTimeSnacks #SavitaShekhawat #IndianStreetFood

Comments
Post a Comment